Sunday , 26 July 2026

कृप्या ध्यान दें ! कल से लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

नेशनल डेस्क: कल से अप्रैल महीना शुरू हो जाएगा और इसी के साथ नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो जाएगी। अप्रैल में गुड़ी पड़वा, आम्बेडकर जयंती और बैसाखी जैसे त्यौहारों की वजह से कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रैल 2022 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। आरबीआई की इस लिस्‍ट के मुताबिक अगले महीने अप्रैल में बैंक कुल 15 दिन बंद रहेंगे जिसमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। इसी क्रम में कल से लगातार 5 दिन यानी 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां सभी जगह एक साथ नहीं पड़ेंगी।

जानिए किस दिन कहां रहेंगे बैंक बंद

1 अप्रैल – बैंक खातों की सालाना क्लोजिंग- लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद
2 अप्रैल – गुड़ी पाड़वा/उगाडी फेस्टिवल/नवरात्रि का पहला दिन/तेलुगू नववर्ष/सजिबू नोंगमपांबा (चैरोबा)- बेलापुर, बेंगलूरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी और श्रीनगर में बैंक बंद
3 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
4 अप्रैल – सरिहुल- रांची में बैंक बंद
5 अप्रैल – बाबू जगजीवन राम का जन्मदिन- हैदराबाद में बैंक बंद
9 अप्रैल – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
10 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 अप्रैल – डॉ बाबासाहेब आंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैशाखी/तमिल नववर्ष/चैरोबा, बिजू फेस्टिवल/बोहार बिहू- शिलांग और शिमला को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
15 अप्रैल – गुड फ्राइडे/बंगाली नववर्ष/हिमाचल दिवस/विशू/बोहाग बिहू- जयपुर, जम्मू और श्रीनगर को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
16 अप्रैल – बोहाग बिहू- गुवाहाटी में बैंक बंद
17 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)21 अप्रैल – गड़िया पूजा- अगरतला में बैंक बंद
23 अप्रैल – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
24 अप्रैल – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 अप्रैल – शब-ई-कद्र/जुमात-उल-विदा- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *