Friday , 11 September 2026

चंडीगढ़ में लागू होगा ‘केंद्रीय सेवा नियम’, कर्मचारियों को मिलेगा ये फायदा

चंड़ीगढ़ डेस्क: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, चंडीगढ़ के धनास स्थित पुलिस हाउसिंग कांप्लेक्स के उद्घाटन के मौके पर शाह ने घोषणा की थी कि, चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर अब केंद्रीय सेवा नियम लागू होंगे। उन्होंने कहा था कि पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब इसका लाभ प्रशासन के सभी कर्मचारियों को मिलेगा।सरकार ने चंडीगढ़ में सेंट्रल सर्विस रूल को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमित शाह ने कहा था कि वह चंडीगढ़ प्रशासन के सभी कर्मचारियों को एक शुभ समाचार देना चाहते हैं। चंडीगढ़ प्रशासन के सभी कर्मचारियों की सेवा शर्तों को केंद्र की सेवा नियमों के साथ जोड़ने का फैसला लिया गया है। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ होगा। सेवानिवृत्ति की उम्र 58 से 60 वर्ष हो जाएगी। वहीं, शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कर्मचारी व अधिकारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 हो जाएगी।

केंद्रीय सेवा नियम लागू होने पर कर्मचारियों को ये लाभ मिलेंगे

सेवानिवृत्ति की उम्र अब 60 वर्ष होगी, प्रोफेसर आदि की 65 हो जाएगी। शिक्षकों को सफर करने के लिए भत्ता मिलेगा, लगभग 4000 रुपये प्रतिमाह तक, पे-स्केल और डीए केंद्र के कर्मचारियों के साथ मिलेगा। स्कूलों में अब उप प्राचार्य का पद होगा, इसमें वरिष्ठता के आधार पर नियुक्ति होगी। महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए दो साल की छुट्टी मिलेगी। कक्षा-12 तक दो बच्चों के अभिभावकों को शिक्षा भत्ता मिलेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *