नेशनल डेस्क- गुजरात के अहमदाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, सोमवार को बोर्ड परीक्षा देते समय एक छात्र की दिल का दौरा पड़ने से तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अहमदाबाद के कार्यकारी जिला शिक्षा अधिकारी हितेन्द्र सिंह पढेरिया के अनुसार, शहर के रखियाल में 12वीं क्लास के छात्र मो. अमन मो.आरिफ शेख की कॉमर्स का इम्तिहान देते समय दोपहर करीब 4:30 बजे तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी हुई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इलाज के दौरान तोड़ा दम
इसके बाद भी छात्र परीक्षा देने परीक्षा खंड में बैठा रहा। कुछ ही देर में वह पसीने से नहा गया। यह देख परीक्षा खंड के निरीक्षक ने अध्यापकों को सूचना दी। छात्र की स्थिति को देख 108 एंबुलेंस को बुलाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी के दफ़्तर को इस मामले की सूचना दी गई। करीब 4.45 पर एंबुलेंस स्कूल पहुंची और उसकी जांच में पाया गया कि उसका बीपी हाई है। छात्र को एक शिक्षक के साथ शारदाबेन अस्पताल भेजा गया और परिवारवालों और जिस स्कूल का छात्र था वहां के अध्यापकों को सूचना दी गई।
Read More Stories:
छात्र की मौत से परिजन सदमे में
छात्र की स्थिति गंभीर होने पर शारदाबेन अस्पताल में उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। कुछ समय उपचार के बाद छात्र ने दम तोड़ दिया। इस घटना के चलते छात्र के परिजन सदमे में है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि, गुजरात में सोमवार से बोर्ड की परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के छात्रों को मिलाकर 14 लाख अभ्यर्थी इस बार शामिल होंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
