उत्तरप्रदेश डेस्क- गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग मोहल्ले से हत्या का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां पर, गाली देने से मना करने पर मनबढ़ों ने मजदूर को पीटकर मार डाला। 12 मार्च को पिटाई के बाद घायल मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों के परिजनों को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, तिवारीपुर के इलाहीबाग निवासी सदानंद साहनी मजदूरी करके जीविकोपार्जन करते थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डंडे से सिर पर हमला
आरोप है कि 12 मार्च को शाम सात बजे मोहल्ले के रामू, मोनू व लाला शराब पीकर गाली दे रहे थे। सदानंद ने गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने मिलकर डंडे से सिर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिवार के लोगों ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सोमवार को मौत हो गई।
Read More Stories:
उधर, रविवार की शाम को सदानंद की भतीजी ज्योति साहनी ने घटना की जानकारी तिवारीपुर पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर ने बताया कि, ज्योति की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे में गैरइरादतन हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
