Friday , 11 September 2026

यूक्रेन से करीब 600 छात्रों समेत भारतीय नागरिकों का अंतिम जत्था पहुंचा भारत, अनुराग ठाकुर रहे मौजूद

नेशनल डेस्क: यूक्रेन से करीब 600 छात्रों समेत भारतीय नागरिकों के अंतिम जत्थे को लेकर तीन निकासी उड़ानें शुक्रवार सुबह भारत पहुंची। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार सुबह यूक्रेन से लौट रहे छात्रों के एक और समूह की अगवानी की। छात्रों ने दक्षिण पूर्वी पोलैंड के एक शहर रेजजो से उड़ान भरी और नई दिल्ली में उतरे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर ये कहा

अनुराग ठाकुर ने एक ट्वीट में कहा, घर वापसी पर आपका स्वागत है। छात्रों का एक और जत्था आज (शुक्रवार) सुबह ऑपरेशन गंगा के माध्यम से लौटा और वह अपने परिवारों और दोस्तों के साथ फिर से जुड़ जाएंगे। हम यूक्रेन के प्रत्येक भारतीय नागरिक की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। ठाकुर ने एयरलाइन चालक दल (क्रू-मेंबर्स) और पायलटों से भी मुलाकात की और हमारे नागरिकों को घर वापस लाने में सरकार के प्रयासों के लिए उनकी सेवा और समर्थन की सराहना की।

एक अन्य ट्वीट में, अनुराग ठाकुर के कार्यालय ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से सुरक्षित रूप से वापस लाए गए छात्रों का स्वागत करते हुए। उन्होंने एयरलाइन क्रू और पायलटों से भी मुलाकात की और हमारे नागरिकों को घर वापस लाने में सरकार के प्रयासों में उनकी सेवा और समर्थन के लिए उनकी सराहना की।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *