इंटरनेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के युद्ध के बीच रूस ने युद्ध विराम का ऐलान कर दिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, युद्ध में फंसे नागरिक सुरक्षित निकल सकें, इसके लिए ये युद्धविराम किया गया है। नागरिक सुरक्षित ठिकानों पर जा सकते हैं। दोपहर 12.30 से 5.30 के बीच यह ऑपरेशन रूका रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शुक्रवार को रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के बीच बैठक हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष नागरिकों को निकालने और मानवीय मदद देने के लिए सुरक्षित गलियारे बनाने पर सहमत हुए। बेलारूस में हुई इस बैठक में दोनों पक्षों ने उन इलाकों में संघर्ष विराम लागू करने की बात मानी जाएगा, जहां सुरक्षित गलियारे बनाए जाएंगे। इसके बाद आज रूस की ओर से दो शहरों में सीजफायर की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

यूक्रेन बीते दस दिन से युद्ध का सामना कर रहा है। 24 फरवरी को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी फौजों को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई की इजाजत दी थी। इसके बाद लगातार रूस की सेनाएं यूक्रेन के शहरों में दाखिल हो रही हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव को भी रूसी सेनाएं घेर चुकी हैं। इसके चलते लगातार आम नागरिकों की मौत हो रही है और विदेशों के भी काफी लोग यूक्रेन में फंस कर रह गए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
