पंचकूला (उमंग श्योराण)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहुंचें पंचकूला।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लगभग 50 करोड़ रूपए की राशि की तीन परियोजनाओं का उदघाटन कर जिला पंचकूला वासियों को दी बड़ी सौगात।
मुख्यमंत्री द्वारा लघु सचिवालय सेक्टर एक के पास 26 करोड़ रूपए की लागत से बने नव निर्मित बहु उद्देशीय पार्किंग व प्रशासनिक भवन भाग-2 का उदघाटन किया गया।
यह परियोजना वर्ष 2015 में आरंभ की गई थी ओर दो वर्ष में बन कर तैयार हो गई है।
इस पार्किंग परिसर में लगभग 228 वाहन पार्क किए जा सकेंगे।
इसके साथ-साथ जिला सचिवालय में काम करने वाली महिलाओं व काम करवाने आने वाली महिलाओं के बच्चों की देख-भाल के लिए क्रैच की भी व्यवस्था की जाएगी।
इसके अतिरिक्त प्रशासनिक भवन में जिम की भी व्यवस्था की जाएगी।
साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा औद्योगिक फेज-2 में 16 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली हरियाणा राज्य परिहवन निगम की कार्यशाला का शिलान्यास किया गया।
साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा बरवाला में दो करोड़ 20 लाख रूपए की राशि से नव निर्मित उप तहसील व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रायपुररानी का भी जिला सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उदघाटन किया गया।
इस अवसर पर हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टेन अभिमन्यु, परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, सांसद रतनलाल कटारिया, पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक कालका लतिका शर्मा,भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी रहे उपस्थित।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
