इंटरनेशनल डेस्क: यूक्रेन और रूस में चल रहे युद्ध से हालात खराब होते जा रहे हैं। इस समय यूक्रेन में फंसे छात्रों को बाहर निकलना सबसे बड़ी चुनौती है। अलग-अलग देशों के नागरिक यूक्रेन में फंसे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारत अपने नागरिकों को बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रहा
भारत भी अपने नागरिकों को यहां से बाहर निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चला रहा है। रूस के साथ भारत के बेहतर संबंधों के चलते भारतीय नागरिकों को यहां से बाहर निकलने में सहूलियत मिल रही है। इस संकट के बीच यूक्रेन में भारत का झंडा ना सिर्फ भारतीय बल्कि पाकिस्तान के नागरिकों की भी मदद कर रहा है।

यूक्रेन से बाहर निकलने के लिए पाक छात्रों ने गाया राष्ट्रगान, उठाया तिरंगा
एक तरफ जहां भारत से लगातार हर रोज ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को वापस लाया जा रहा है तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के छात्रों को यहां काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के छात्रों को यहां से निकालने में पाक सरकार कुछ खास कदम नहीं उठा रही है। खुद पाकिस्तानी छात्र इस बात को स्वीकार कर रहे हैं कि भारतीय झंडे से उन्हें मदद मिल रही है।
‘भारतीय झंडा और भारतीय लोग दोनों ही बहुत काम आए’
यूक्रेन से रोमानिया के बुचारेस्ट पहुंचने वाले पाकिस्तानी छात्रों ने भारतीय झंडे का शुक्रिया अदा किया। एक छात्र ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि, जब हमे पता चला कि भारतीय झंडे की मदद से आसानी से बाहर निकला जा सकता है तो मैं जल्दी से बाजार गया और मैं स्प्रे लेकर आया, इसके बाद मैंने कपड़ा लाया और भारतीय तिरंगा बनाया। मैंने पर्दे पर भारतीय तिरंगा बनाया, इसके बाद हम घर से बाहर निकलने के बाद राष्ट्रगान गाया और तिरंगा लगाया। छात्र ने बताया कि इस संकट में भारतीय झंडा और भारतीय लोग दोनों ही बहुत काम आए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
