Tuesday , 3 November 2026

पति और प्रेमी ने कर डाली युवती की हत्या, गला घोंट कर उतारा मौत के घाट

छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के दुर्ग से हैरान कर देने वाला मामला सामने या है जहां पर, पुलिस ने हत्याकांड के सनसनीखेज मामले में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि, महिला की हत्या उसके दूसरे पति और उसके प्रेमी ने मिलकर की है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। दूसरे पति ने अपने कबूलनामे में हत्या की हैरान करने वाली वजह बताई है। आरोपी महिला का दूसरा पति है। वारदात की रात पति-पत्नी और पत्नी का एक अन्य प्रेमी मिलकर शराब पी रहे थे और म्यूजिक बजाकर डांस कर रहे थे। इतने में महिला ने अपने प्रेमी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पति व प्रमी ने मिलकर की हत्या
इसके बाद बड़ी वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय पूजा निर्मलकर की हत्या बीते 23 फरवरी को की गई थी।  पुलिस का दावा है कि, पूजा की हत्या उसके दूसरे पति अविनाश झा और प्रेमी राजू उर्फ माया शंकर ने मिलकर की। पुलिस के मुताबिक डांस के दौरान पूजा ने प्रेमी राजू से अश्लील हरकत शुरू कर दी। पत्नी और उसके प्रेमी की राजू की हरकत को देख पति अविनाश कमरे से बाहर चला गया। कुछ देर बाद जब वो लौटा तो पूजा और राजू आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद अविनाश ने गुस्से में राजू और पूजा के साथ मारपीट की। पूजा को ज्यादा चोट लग गई।

Read More Stories:

इसके बाद दोनों ने आपस में चर्चा की कि ये महिला न तेरी है और न ही मेरी. इसके बाद राजू और अविनाश ने पूजा के सिर पर शराब की बोतल फोड़ दी. इसके बाद दोनों ने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों वहां से फरार हो गए। कानूनी प्रक्रिया के बाद अविनाश और राजू को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *