Wednesday , 29 July 2026

रूस को करारा जवाब देने के लिए यूक्रेन का बड़ा फैसला, 18-60 आयु वर्ग के पुरुषों के देश छोड़ने पर लगाया प्रतिबंध

इंटरनेशनल डेस्क: रूस को करारा जवाब देने के लिए यूक्रेन में सामान्य लामबंदी की घोषणा की गई है 18 से 60 वर्ष की आयु के पुरुषों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने देश के निवासियों से सतर्क रहने और कर्फ्यू के नियमों का पालन करने का आग्रह किया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने अपने देश में रूसी सैन्य अभियान की पृष्ठभूमि के खिलाफ यूक्रेन में सामान्य लामबंदी की घोषणा करते हुए एक डिक्री (आज्ञप्ति) जारी की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस वजह से लिया गया फैसला

डिक्री के अनुसार, यह निर्णय यूक्रेन के खिलाफ रूसी सैन्य अभियान और राज्य की रक्षा सुनिश्चित करने, युद्ध की तैयारी को बनाए रखने और यूक्रेनी सशस्त्र बलों और सहायक सैन्य संरचनाओं की लामबंदी” के कारण लिया गया है। इसके अलावा, लवॉव में बॉर्डर गार्ड सर्विस के प्रमुख डेनियल मेन्शिकोव ने घोषणा की कि 18 से 60 वर्ष की आयु के पुरुषों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *