नेशनल डेस्क- गुड़गांव से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास सेल्फी लेते समय ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार, दुर्घटना बसई रेलवे स्टेशन से ठीक पहले शाम करीब 5 बजे हुई, जब दिल्ली के सराय रोहिल्ला से अजमेर जाने वाली जन शताब्दी एक्सप्रेस गुड़गांव रेलवे स्टेशन से बसई की ओर जा रही थी। जीआरपी ने कहा कि 18 से 20 साल की उम्र के चारों युवकों ने ट्रेन के नजदीक आते ही पटरी पर सेल्फी लेना शुरू कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
मृतकों शिनाख्त करने का प्रयास जारी
जब ट्रेन काफी पास आ गई, तब भी वे वहां से नहीं हटे और ट्रेन उन्हें टक्कर मारते हुए गुजर गई। अधिकारियों ने बताया कि चारों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक से सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। गुड़गांव के जीआरपी थाना प्रभारी ने कहा, ‘अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है। हम कोशिश कर रहे हैं।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
