Saturday , 12 September 2026

दीप सिद्धू हादसा मामले में सामने आई बड़ी जानकारी, पुलिस ने कहा- गाड़ी में मिली..

पंजाब डेस्क: मशहूर पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की मंगलवार रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसके बाद उनके भाई सुरजीत की शिकायत पर सोनीपत पुलिस  ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

लापरवाही से वाहन चलाने का है मामला

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए कहा है कि, यह लापरवाही से वाहन चलाने का मामला है। सोनीपत पुलिस के अनुसार, इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। चालक की पहचान भी कर ली गई है। की टीम ट्रक ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई हैं।

दीप सिद्धू की कार से पी गई शराब की बोतल भी मिली है

ये भी जानकारी सामने आई है कि, दीप सिद्धू की कार से पी गई शराब की बोतल भी मिली है। पुलिस के अनुसार, विसरा सैंपल इकठ्ठा कर एफएसएल रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर पर IPC की धारा 279 (रैश ड्राइविंग) और 304A (लापरवाही से मौत) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *