Monday , 26 October 2026

13 वर्षीय नाबालिग के साथ 16 लोगों ने की हैवानीयत, अपहरण कर दिया वारदात को अंजाम

राजस्थान डेस्क- राजस्थान के जयपुर दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ बता दें, भरतपुर के जंगल में लकड़ी लेने गई एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण कर 16 लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और उसे वहीं छोड़कर मौके से भाग गए। अब पुलिस सामूहिक बलात्कार के आरोपियों की खोज में जुट गई है। पीड़ित के पिता ने थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाने के बाद पुलिस ने उसका बयान रिकॉर्ड किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामूहिक बलात्कार का केस दर्ज
थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग लड़की बीते 11 फरवरी की दोपहर को जंगल में बकरियां चराने और लकड़ियां लेने के लिए गई हुई थी। उसी समय गांव के पांच लोग आए और तमंचे के बल पर पीड़िता को किडनैप कर लिया। नाबालिग के अपहरण के बाद 16 लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 12 फरवरी को जब पीड़िता उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची तो पिता को पूरी बात बताई। बेटी के बताने के बाद उसके पिता ने 13 फरवरी को सभी 16 आरोपियों के खिलाफ खोह थाने में सामूहिक बलात्कार का केस दर्ज कराया है।

Read More Stories:

आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन
घटना के बाद पूरे इलाके के लोगों में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश हैं। इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की बढ़ती सरगर्मी को देखकर चार-पांच आरोपी आत्मसमर्पण करने के लिए थाने पहुंच गए। पुलिस अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *