Saturday , 12 September 2026

ड्रामा क्वीन राखी सावंत हुई पति से अलग, रिश्ता तोड़ने की बताई ये वजह

बॉलीवुड डेस्क:  बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस राखी सावंत फिर से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। दरअसल, राखी सावंत ने हाल में ही अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लिया है वो भी अपनी शादी को लेकर। दरअसल, राखी ने जब शादी की थी तब अपने पतिदेव से किसी को नहीं मिलवाया लेकिन बिग बॉस 15 में वो रितेश के साथ घर में पहुंची और दुनिया को उनसे रूबरू करवाया। अब राखी ने अपने पति रितेश से अलग होने का फैसला लिया है। जी हां, राखी ने रितेश का साथ छोड़ दिया और इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राखी ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर राखी सावंत ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक लंबा चौड़ा नोट शेयर कर अपने और रितेश के अलग होने की जानकारी फैंस को दी है। एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्होंने अपने और रितेश के बीच परेशानियां खत्म करने की बहुत कोशिश की लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो पाई और इसी वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *