राजस्थान डेस्क- राजस्थान के चूरू गैंगरेप की खबर सामने आई है जहां पर, एक 16 साल की लड़की को अगवाह करके उसके साथ दुष्क्रम किया गया। बता दें, इलाके में दादी के साथ प्रवचन सुनने गई 16 साल की बालिका का अपहरण कर दो युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद पीड़िता का राजकीय भरतीया अस्पताल में मेडिकल करवाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है लेकिन, उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बीदासर थानाधिकारी ने बताया कि, इलाके के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी अपनी दादी के साथ प्रवचन सुनने गई थी। इस दौरान वह प्रवचन पंडाल के बाहर खड़ी थी। तभी उसी के गांव का 17 वर्षीय किशोर वहां आया। उसने नाबालिग से कहा कि, तुझे तेरा भाई बुला रहा है। विश्वास में आकर वह उसके साथ बाइक पर बैठकर चली गयी। वह किशोर उसकी बेटी को घर ना ले जाकर तालाब की ओर ले गया। इसी दौरान उसका करीब 16 वर्षीय दोस्त भी मौके पर आ गय।
Read More Stories:
फिर दोनों ने नाबालिग के साथ बारी-बारी से रेप किया। पीड़िता के चिल्लाने पर दोनों ने नाबालिग को चाकू दिखाकर डराया। बाद में यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद दोनों नाबालिग को बाइक पर बिठाकर घर छोड़कर चले गए। घर आने के बाद से ही नाबालिग डरी ओर सहमी हुई थी। बार-बार पूछने पर उसने अपनी मां को आपबीती बताई। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर दोनों किशोरों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपीयों की तलाश में जुट गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
