नेशनल डेस्क- दिल्ली के बवाना इलाके से दुखद घटना सामने आई है जहां पर, में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत गिरने से नौ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि, मलबे में एक व्यक्ति फंसा हुआ है। उत्तरी दिल्ली में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत के गिरने से दो लोग घायल हो गए, जबकि पांच अन्य के मलबे में दबे होने की बात कही जा रही है। दिल्ली दमकल सेवा के प्रमुख ने आईएएनएस को बताया कि, उन्हें दोपहर 2.48 बजे घटना की सूचना मिली थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इस बात की पुष्टि करते हुए कि, अब तक कोई हताहत नहीं हुआ है, उन्होंने कहा कि, फिलहाल बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना स्थल पर आलाधिकारियों का जमवाडा लगा है। बिल्डिंग गिरने की अभी कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।
Read More Stories:
- मोबाइल चोरी होने पर नही होगी परेशान होने की जरुरत, इस वेबसाइट पर जा कर करें अपने स्मार्टफोन को ब्लॉक
जानकारी के मुताबिक, रुकिया खातून व 9 साल की शहनाज अभी भी मलबे में दबी हुई हैं। इनके अलावा तीन लोग ओर बलबे के अंदर है। जिन्हें बचाने के लिए कई टीमें लगी हैं। जिन घायलों को निकाला गया है। वे दोनों खतरे से बाहर हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
