पंजाब डेस्क: पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी के लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया है। चरणजीत सिंह चन्नी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा जिनका माफी मांगने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है वो झूठी अफवाह फैला रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी संपत्ति को लेकर उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ी
चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी संपत्ति को लेकर उठ रहे सवालों पर चुप्पी तोड़ी है. चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ”जिनका माफी मांगने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है वो मेरी संपत्ति को लेकर झूठी अफवाह फैला रहे हैं। मैं 4.5 साल तक मंत्री रहा। लेकिन इस दौरान मेरी संपत्ति में गिरावट हुई है।

आप ने चन्नी को बताया था गरीब
आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस द्वारा चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब आदमी बताकर प्रमोट करने पर सवाल खड़े किए थे। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाए हैं कि चरणजीत सिंह चन्नी अवैध रेत खनन में शामिल हैं और उन्हें इससे भारी फायदा पहुंचा है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोनों का ही कहना था कि चरणजीत सिंह चन्नी कौन से एंगल से गरीब हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
