Saturday , 12 September 2026

राज्यसभा में PM मोदी के भाषण पर Congress का पलटवार, VIDEO जारी कर कहा- ‘हम ऐसी हद करते रहेंगे’

नेशनल डेस्क: राज्यसभा में सोमवार को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव का उत्तर दिया। इस दौरान उन्होंने कोरोना काल में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए कामों पर भी सवाल उठाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस ने एक वीडियो के जरिए पटलवार किया

अब पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस ने एक वीडियो के जरिए पटलवार किया है। कांग्रेस ने मंगलवार को ट्वीट कर पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि कोरोना काल में जब लोगों को सबसे ज्यादा मदद की जरूरत थी, तो कांग्रेसी योद्धा उन्हें मदद की हद कर रहे थे। और हम आगे भी ऐसी हद करते रहेंगे।

कांग्रेस ने ट्वीट कर ये लिखा

कांगेस ने ट्वीट कर लिखा, ‘धन्यवाद प्रधानमंत्री जी, हम ऐसी हद करते रहेंगे। जब आप देशवासियों को ऑक्सीजन से तड़पा रहे थे, जब ऑक्सीजन देने में विफल हो चुके थे। उस समय कांग्रेसी योद्धा हद कर रहे थे- मदद की हद कर रहे थे, ऑक्सीजन पहुंचाने की हद कर रहे थे।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *