Monday , 27 July 2026

देश में गंभीर कोल्ड डे की स्थिती, मौसम विभाग ने जारी की इन 15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नेशनल डेस्क- देश में ठंड़ का मौसम बना हुआ है और इसी के साथ देश में कई जगहों पर ठंड़ का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है यही नही ठंड़ के साथ-साथ बारिश से भी लोगों का हाल बेहाल है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौमस को लेकर नई सूची जारी की है जिसके मुताबिक, भारत के 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में बारिश की चेतावनी है। आईएमडी के मुताबिक, अगले तीन दिनों में भारत के कई राज्यों में बारिश होगी जिसकी वजह से मौसम के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
आईएमडी के मुताबिक, 8-9 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का अनुमान है जबकि, बुधवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश के आसार हैं। 9-10 फरवरी को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश की संभावना है।

Read More Stories:

अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है और बाद के 3 दिनों के दौरान धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। मौमस विभाग ने कहा कि, अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंडा दिन रहेगा और उसके बाद समाप्त हो जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *