हरियाणा डेस्क: ठंड से अभी निजात नहीं मिलने वाला है। आने वाले समय में हरियाणा मे मौसम में बदलाव आने की संभावना बनी हुई है। 8 फरवरी देर रात्रि से मौसम बदलने का अनुमान जताया गया है। जिस कारण से 9 फरवरी को कुछ स्थानों पर बूंदाबादी होनी संभावित है। बारिश के बाद मौसम फिर से खुश्क हुआ है। मगर दिन के समय में बादलवाई सूर्य की तपिश को कम करने का काम कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राज्य में 8 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 8 फरवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इसके बाद कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है।इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

हिसार में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई
वहीं रविवार को रात्रि तापमान ने एक बार फिर गोता मारा है। प्रदेश के सभी शहरों की तुलना में हिसार में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां रात्रि तापमान सामान्य से सात डिग्री कम होकर 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान हल्की गति से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी शीत हवा चलने से ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान में गिरावट होने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं रविवार को रात्रि तापमान ने एक बार फिर गोता मारा है। प्रदेश के सभी शहरों की तुलना में हिसार में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां रात्रि तापमान सामान्य से सात डिग्री कम होकर 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
