Sunday , 26 July 2026

दोस्त ने युवक को उतारा मौत के घाट, बाइक को लेकर हुआ था विवाद

बिहार डेस्क- बिहार में छपरा के मेथवलिया गांव से हत्या का मामला सामने आया जहां पर, बदमाशों ने एक किशोर को घर से बुलाकर गोली मार उसकी हत्या कर दी। मृतक किशोर छपरा शहर के नागेंद्र साह का 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार बताया गया है। उसका शव शहर के उमानगर से सटे मेथवलिया फोरलेन के समीप से बरामद किया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि, सोनू को उसके दोस्तों ने घर से बुलाया था। जिसके बाद उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिवार वालों के अनुसार, सोनू घर पर था, तभी उसके कुछ दोस्तों का फोन आया और वह उनसे मिलने के लिए उमानगर गया। जिसके बाद उसके विषय में कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच घरवालों को किसी ने फोन पर सूचना दी की फोरलेन के समीप सोनू की हत्या कर दी गई है। वहीं सूचना के बाद परिजन और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के कुछ खाली खोखे बरामद किये हैं। जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी है। वहीं मुफस्सिल थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है।

Read More Stories:

पुलिस ने शुरु की मामले की छानबीन
मृतक सोनू के पिता नगेंद्र साह ने बताया कि सोनू ने उनके क्रेडिट कार्ड से 2 लाख रुपए गायब कर दिए थे और वह पैसे अपने दोस्तों के खाते में क्रेडिट किए थे जिससे एक बाइक खरीदी गई थी। पता चलने के बाद नागेंद्र साहनी क्रेडिट कार्ड को बंद करा दिया और बाइक भी वापस लेने की बात कही जिसके पास सोनू अपने दोस्तों से बाइक मांग रहा था। इसी विवाद में सोनू की हत्या कर दी गई है। एसपी ने बताया कि, हत्या के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *