बिहार डेस्क- बिहार के पटना से हत्या का दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर अपराधियों ने बेखौफ होकर हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया। हथियारबंद अपराधियों ने पहले दो व्यक्तियों को घर से बुलाया फिर उन्हें खूब शराब पिलाई तथा इसके बाद गोली मारकर उनका क़त्ल कर दिया। इस डबल मर्डर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के अनुसार, दोनों मारे गए व्यक्ति संजय सिंह तथा देवेंद्र सिंह आपस में दोस्त थे। दोनों को सोमवार की देर शाम तीन व्यक्ति उनके घर से बुलाकर बधार में ले गए थे। जब बहुत देर रात तक वो दोनों नहीं लौटे तो घरवालों ने उनकी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।
Read More Stories:
घटनास्थल से 3 गोली जब्त
वहीं जब एक शख्स ने अपने खेतों में खून से लथपथ दो शव देखे तो उसने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से 3 गोली जब्त की। जानकारी के अनुसार, क़त्ल के पीछे जमीनी विवाद है। एसपी के अनुसार, दोनों का क़त्ल गोली मारकर किया गया है। फिलहाल मामले को शाहपुर थाने में दायर किया गया है तथा क़त्ल के पीछे वजहों की भी तहकीकात की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
