पंजाब डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के दौरे पर हैं। वह पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान का प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को फिल्लौर में जनसभा को संबोधित किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और बादल परिवार पर निशाना साधा..
सीएम केजरीवाल ने कहा कि पंजाब को ईमानदार मुख्यमंत्री की जरूरत है. एक ओर ऐसे लोग हैं जिनपर ड्रग्स की तस्करी और अवैध रेत खनन का आरोप है और एक ओर ऐसा शख्स (भगवंत मान) है जो आज तक किसी से 25 पैसे भी नहीं लिया. सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘इस बार वोट डालने जाना तो बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर अपने पास रखना और सोचना कि वो होते तो किसे वोट देते? अंबेडकर, नशा चोरों को वोट देते या रेत चोरों को वोट देते या ईमानदार भगवंत मान को देते?’
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
https://twitter.com/i/broadcasts/1djGXPwPeVeGZ
सीएम चन्नी पर कसा तंज
अपने संबोधन के दौरान केजरीवाल ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, सीएम चन्नी ने 111 दिनों में कमाल कर दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक तरफ बादल हैं और एक तरफ चन्नी हैं, तो एक तरफ भगवंत मान है। भगवंत मान अभी भी किराए के मकान में रहते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
