नेशनल डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के घर नया मेहमान आया है। उनकी पत्नी हेजल कीच ने बेटे को जन्म दिया। कपल ने इसकी जानकारी मंगलवार 25 जनवरी की रात अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इसके बाद उन्हें बधाईयों का तांता लग गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
युवराज सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर येे लिखा
युवराज सिंह ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘हमारे सभी फैंस, परिवार और दोस्तों, हमें इस खबर को शेयर करते हुए काफी खुशी हो रही है कि भगवान ने हमें बेवी ब्वॉय का आशीर्वाद दिया है। हम ईश्वर को इस तोहफे के लिए शुक्रिया अदा करते हैं और उम्मीद करते हैं कि हमारी निजता का ख्याल रखा जाएगा क्योंकि हमने नन्ही सी जान का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसी मैसेज को पोस्ट किया है।

युवराज सिंह और हेजल कीच को उनके चाहने वाले और सेलेब्रिटीज इस खुशखबरी के बाद दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। युवी के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा, ‘भाई को बहुत मुबारकबाद। मुझे पूरा यकीन है कि आप बेहतरीन पिता साबित होंगे। छोटे को ढेर सारा प्यार, भाभी को सम्मान।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
