नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखों के 10 वें गुरु खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर इस वर्ष से 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का एलान किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएम ने दी ये जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को सरकार के इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया, आज, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर पर मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि इस वर्ष से, 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। यह साहिबजादों के साहस न्याय के लिए उनकी तलाश को उपयुक्त श्रद्धांजलि है।

प्रधानमंत्री ने 26 दिसंबर के महत्व के बारे में बोलते हुए ट्वीट कर बताया कि यह ‘वीर बाल दिवस’ उसी दिन होगा जिस दिन साहिबजादा जोरावर सिंह साहिबजादा फतेह सिंह ने अपनी शहादत दी थी, जिस दिन इन दोनों साहबजादों को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया था। उन्होंने कहा कि इन दोनों महानुभावों ने धर्म के महान सिद्धांतो से विचलित होने की बजाय मृत्यु को प्राथमिकता दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
