पंजाब डेस्क: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला तूल पकड़ रहा है।चुनावी समर में बीजेपी और कांग्रेस इस मामले में भिड़े हुए हैं। इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रात को एक ट्वीट के जरिये इस मामले को और हवा दे दी है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सरदार वल्लभभाई पटेल का एक कथन ट्वीट कर बिना नाम लिए पीएम मोदी पर तंज कसा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीएम चन्नी ने क्या कहा है?
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट में सरदार पटेल को कोट करते हुए लिखा, ”जिसे कर्त्तव्य से ज़्यादा जान की फ़िक्र हो, उसे भारत जैसे देश में बड़ी जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए- सरदार वल्लभभाई पटेल।‘

सिद्धू ने भी साधा निशाना
पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तो इस मामले को पंजाब के मान-सम्नान से जोड़ दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, ”ये कहना आपकी जान को खतरा है, ये पंजाब के नाम पर कालिख पोतने का आपका प्रयास है, लेकिन वो सफल नहीं होगा। पंजाब में आपका कुछ बचा नहीं है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
