पंजाब डेस्क: पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के मामले में पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) को जवाब भेजा है। उन्होंने अपने जबाव में बताया है कि कौन सी ऐसी घटनाएं हुईं जिनकी वजह से पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक हुई। पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक पर रिपोर्ट राज्य के टॉप पुलिस अधिकारियों से बात करने के बाद तैयार की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
क्या सुनियोजित थी पीएम की सुरक्षा में चूक?
पंजाब के चीफ सेक्रेटरी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपने जवाब में बताया है कि पूरे पंजाब में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए अतिरिक्त फोर्स लगाई गई थी। इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। हालांकि बीजेपी ने पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक को सुनियोजित बताया है।

पंजाब के फिरोजपुर में था पीएम मोदी का कार्यक्रम
बता दें, बीते 5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में पीएम मोदी का एक कार्यक्रम था। भटिंडा एयरपोर्ट जाते वक्त फिरोजपुर में प्रधानमंत्री का काफिला 15-20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर फंसा रहा था। इस दौरान प्रधानमंत्री के काफिले से कुछ ही दूरी पर प्रदर्शन चल रहा था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
