हरियाणा डेस्क: कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब कांग्रेस के नेता और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना की जांच के बाद मेरी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्ट सामने आने के बाद मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सुरजेवाला ने बताया कि, कल रात मुझे बुखार और सर्दी जैसे लक्षण दिखाई दिए जिसके बाद परीक्षण कराया। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं कि पिछले 24 घंटों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों उचित सावधानी बरतें और अपना परीक्षण करवाएं।

सुरजेवाला ने ट्वीट कर दी ये जानकारी
कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ”कल रात से हल्का बुखार और सर्दी जैसे लक्षण होने के कारण मैंने अपना कोरोना संक्रमण का टेस्ट करवाया जिसमें कोविड पॉजिटिव के लक्षण पाएं गए। पिछले 24 घंटों में मेरे संपर्क में आने वाले सभी साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे उचित सावधानी बरतें और अपना कोरोना टेस्ट करवाएं।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
