Monday , 2 November 2026

पति की अर्थी देख पत्नी ने भी छोड़े प्राण, एक साथ जली चिताएं, मामला जानकर आंसू छलक जाएंगे

नेशनल डेस्क: राजस्थान में नागौर जिले के रूण गांव में एक दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जोड़े ने 58 साल लंबा दाम्पत्य जीवन जीने के बाद जोड़े ने एक साथ दुनिया को अलविदा कहा। पहले से ही पूरे गांव में इस प्यार के जोड़े की मिसाल दी जाती थी। दोनों ने एक साथ निधन के बाद एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। दोनों बेटियों ने ही अंतिम संस्कार की सभी रस्में निभाईं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

दरअसल, रूण गांव निवासी वाले 78 साल के राणाराम सेन को सांस से जुड़ी बीमारी थी। इलाज के लिए उन्हें पहले नागौर और फिर जोधपुर भेजा गय। जोधपुर में रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। बाद में जब उनका शव घर लाया गया तो यह सब उनकी पत्नी भंवरी देवी बर्दाश्त नहीं कर पाई। पति के शव को देखते ही उन्होंने दम तोड़ दिया और उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

गांव वालों में हो रही चर्चा
दोनों के एक-साथ मरने की बात को गांववाले सौभाग्यशाली मान रहे हैं। एक साथ दोनों की अर्थियों की विदाई की चर्चा पूरे गांव में हो रही है। लोगों का कहना है कि लाखों में कुछ ही जोड़े होते हैं, जो इतना लंबा दाम्पत्य जीवन जीने के बाद इस तरह से एक-साथ जाते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *