हरियाणा डेस्क: फरीदाबाद के मुजेसर इलाके में स्थित निजी कंपनी में बॉयलर का गैस पाइप फटने के चलते कंपनी में फोरमैन के पद पर काम करने वाले कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल इस मामले में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बादशाह खान की मोर्चरी में रखवा कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है । तो वही मृतक के परिजनों ने कंपनी में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक के परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
पुलिस के मुताबिक, मृतक हुसैन कंपनी में पिछले 15 वर्षों से काम करता था जो कम्पनी में काम करते हादसे का शिकार हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जाँच अधिकारी के मुताबिक मृतक हुसैन कम्पनी में बॉयलर के गैस पाइप फटने के चलते हादसे का शिकार हो गया जिसके चलते उसकी जान चली गई। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है और तफ्तीश जारी है। तो वहीं मृतक के परिजनों ने कंपनी में लापरवाही के चलते हुए हादसे का आरोप लगाते हुए न्याय मिलने की माँग की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
