Friday , 11 September 2026

PM मोदी महान हैं, उनकीअगुवाई में भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बना सफल राष्ट्र- अनिल विज

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान हैं, वे सभी भारतीयों का ख्याल रखते है और पीएम की अगुवाई में भारत कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी सफल राष्ट्र बना है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान हैं, वे सभी भारतीयों का ख्याल रखते है- विज

विज ने ट्वीट करके कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महान हैं, वे सभी भारतीयों का ख्याल रखते है, प्रधानमंत्री ने 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण, सभी स्वास्थ्य कर्मियों,  अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और कॉर्बिटी के साथ 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों हेतु बूस्टर डोज़ की घोषणा की है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अग्रणी सफल राष्ट्र है”। आगे कहा कि, हरियाणा में भी केंद्र के निर्देशानुसार टीकाकरण की रफ्तार को लगातार बढ़ाया जाएगा और सभी पात्र लोगों को कोविड की वैक्सीन लगाई जाएगी।

कोविड नियमों का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

बता दें, कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के तेजी से फैलने के मद्देनजर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि एक जनवरी, 2022 के बाद जिस पात्र व्यक्ति को कोविड के दोनों टीके नहीं लगे होंगे, उसे किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसकी बकायदा चेकिंग की जाएगी और अगर कोई इसकी उल्लघंना करेगा तो कानून के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

किसी भी गैदरिंग में 200 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे

ऐसे ही, किसी भी गैदरिंग में 200 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे और इस नियम की नियमित जांच भी की जाएगी और अगर कोई उल्लंघना करेगा तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी कड़ी में अब लोग वैक्सीनेशन करवाने के लिए स्वयं ही आगे आ रहे हैं, दूसरी डोज लगवाने के लिए अब तेजी से वैक्सीनेशन पूरे प्रदेश में हो रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *