Sunday , 13 September 2026

बड़ा हादसा: केमिकल फैक्‍टरी में तेज ब्लास्ट के बाद भीषण आग, 4 की मौत कई घाय़ल

नेशनल डेस्क: गुजरात के वडोदरा के पास वड़सर ब्रिज क्षेत्र में कैंटोन लेबोरेटरीज कंपनी का बॉयलर अचानक फट गया। इससे चार मजदूरों की मौत हो गई और कई मजदूर घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आग लगने से पहले हुआ तेज धमाका

प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने से पहले तेज धमाका हुआ था। बॉयलर के ब्लास्ट के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है लेकिन फैक्‍टरी के पास ही रह रहे मजदूर परिवारों के बच्चों के भी इस हादसे में जख्मी होने की खबर मिल रही है।

धमाके की आवाज से मकानों में पड़ी दरारें

केमिकल फैक्‍टरी में हुए ब्लास्ट के कारण आसपास के मकान एवं फ्लैट में कांच टूट गए तथा एक जोरदार धमाके की आवाज से कुछ मकानों में दरारें भी देखी गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हुई है जबकि दस के जख्मी होने की खबर है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *