Tuesday , 28 July 2026

सोशल मीडिया पर दोस्ती महिला को पड़ी भारी, शादी का झांसा देकर युवक ने किया दुष्कर्म

मध्यप्रदेश डेस्क- मध्यप्रदेश में भोपाल के कोहेफिजा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां पर, पुलिस ने 42 साल की लेडी टीचर की शिकायत पर कथित प्रेमी पर बलात्कार और दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि, उसकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी और एक सप्ताह के अंदर दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेम प्रसंग के बाद शादी का झांसा देकर आरोपी ने अपने दोस्त के फ्लैट पर लेडी टीचर से पहली बार दुष्कर्म किया फिर लगातार उसका दैहिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाया तो आरोपी यह कहते हुए मुकर गया कि, परिजन ने उसकी कहीं और सगाई कर दी है। पुलिस के अनुसार 42 साल की महिला टीचर है।

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
दो साल पहले उनका अपने पति से तलाक हो गया था। इसके बाद से वे अपनी दस साल की बेटी के साथ रहती है। जुलाई के महीने में सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उनकी दोस्ती मोहित लालचंदानी नाम के युवक से हो गई थी। कुछ समय में ही यह दोस्ती नजदीकी संबंध में बदल गई। इस दौरान मोहित को शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह कई बार महिला को लेकर यहां पर पहुंचा तथा महिला से ज्यादती की। महिला जब भी शादी की बात कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता था।

Read More Stories:

पिछले दिनों जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने कह दिया कि, उसके परिजन शादी करने से इंकार कर रहे हैं और उसकी सगाई कर चुके हैं। जब उसने शादी से इंकार किया तो मामला बिगड़ गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, आरोपी मोहित लालचंदानी मेडिकल फिल्ड से जुड़ा है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस तलाश में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *