पंजाब डेस्क: भाजपा ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के गर्भगृह में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की कथित बेअदबी की सीबीआई जांच की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं का इस्तेमाल पंजाब में शांति भंग करने के लिए न हो। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से अपील की है कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को इस मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए राजी करें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने कहा कुछ ऐसा..
घटना की निंदा करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आरपी सिंह ने कहा, मैं दरबार साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब को अपवित्र करने के प्रयास की कड़ी निंदा करता हूं। मैं चरणजीत सिंह चन्नी सरकार से भी मांग करता हूं कि वह मामले को तुरंत सीबीआई को सौंपे ताकि सच्चाई सामने आ सके।
चन्नी सरकार पर मामले को सीबीआई को सौंपने का दबाव बनाने की अपील
उन्होंने लोगों से चन्नी सरकार पर मामले को सीबीआई को सौंपने का दबाव बनाने की अपील की। सिंह ने कहा, मैं गृह मंत्री अमित शाह से अपील करता हूं कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को निष्पक्ष जांच के लिए दरबार साहिब में बेअदबी के मामले को तुरंत सीबीआई को सौंपने के लिए राजी करें ताकि इस उदाहरण का इस्तेमाल पंजाब में शांति भंग करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
