यूपी डेस्क: किसान नेता राकेश टिकैत ने चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। शामली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राकेश टिकैत ने एक बड़ा बयान दिया है। टिकैत से जब पत्रकारों ने पूछा कि, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि, यदि आप यूपी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह आपका स्वागत करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
राकेश टिकैत ने कहा कुछ ऐसा..
इसके जवाब में राकेश टिकैत ने कहा, न्योता देने के लिए अखिलेश जी का धन्यवाद, लेकिन मैं न तो विधानसभा चुनाव लड़ूगा न ही लोकसभा चुनाव। उन्होंने लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, यह बिल्कुल सही फैसला है, अब बच्चियां अच्छी तरह से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकती हैं।
READ MORE STORIES
देश में बढ़ रहा है ओमीक्रोन का तांडव, संक्रमितों की तादाद हुई 143
कराची में हुए धमाके में 14 लोगों की मौत 13 घायल, रेस्कियू ऑपरेशन जारी
राकेश टिकैत ने कहा है कि वह उत्तर प्रदेश में महंगी बिजली और गन्ना भुगतान के मुद्दों पर योगी सरकार का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश में बिजली के रेट सबसे ज्यादा हैं। गन्ने का भुगतान भी नहीं हो पा रहा है। एमएसपी पर फसलों की खरीद नहीं हो रही है. ये कुछ बड़े सवाल हैं, इन पर हम सरकार से बातचीत करेंगे। हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि जिन मुद्दों पर हमारा भारत सरकार के साथ समझौता हुआ है, राज्य सरकार भी उन सभी को लागू करने का काम करे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
