Monday , 27 July 2026

हरियाणा ठंड ढा रही कहर, 10 के नीचे पहुंचा पारा, आने वाले दिनों में जानें कैसा रहेगा मौसम

 नेशनल डेस्क:  ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है। तो वहीं, देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में ठंड बहुत बढ़ गई है। वहीं हरियाणा और पंजाब में भी सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। हरियाणा के कई जिलों में पारा तेजी से गिरा है। जिसकी वजह से ठंड बढ़ गई है। हालांकि धूप निकलती है इसके बावजूद दिन में तो ठंड से थोड़ी राहत मिलती है लेकिन रात में ज्यादा बढ़ जाती है। प्रदेश में पारा 10 के नीचे पहुंच गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा में दिन में धूप लेकिन रात में ठंड

हरियाणा में कोहरा और धुंध का भी असर होने लगा है। जिसकी वजह से दृश्यता कम होने लगी है। दिन में मौसम साफ हो जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह में धुंध का स्तर आने वाले दिनों में अधिक होगा। आज अंबाला में मैक्सिमम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

READ MORE STORIES

वहीं सिरसा में मैक्सिमम तापमान 24 और मिनिमम तापमान 6 जबकि करनाल, रोहतक और सिरसा में मैक्सिमम तापमान 24 और मिनिमम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में पारा और गिरेगा और मौसम ज्यादातर ऐसा ही रहने वाला है। इसके अलावा हरियाणा में वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *