Monday , 26 October 2026

दर्दनाक: मोहाली में भीषण हादसा, ओवरस्पीड कार ने 2 लोगों को रौंदा, कार सवार सहित 4 की मौत

पंजाब डेस्क: मोहाली के घडुंआ स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने रविवार को एक भयानक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में एक अनियंत्रित कार ने दो ऑटो चालकों को रौंद दिया। कार के नीचे आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार दो घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई

बताया जा रहा है कि, कार में पांच लोग सवार थे। हादसा दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार से पुलिस ने शराब भी मिली है। पुलिस ने संभावना जताई है कि चालक समेत कार सवार सभी लोग हादसे के वक्त शराब के नशे में थे। मृतकों की पहचान घडुंआ निवासी 41 वर्षीय सुरिंदर सिंह और 40 वर्षीय जमील खान के रूप में हुई है। दोनों ऑटो चालक थे। जबकि कार सवार एक मृतक की पहचान 26 संजीत सिंह की के रूप में हुई है। पीजीआइ में इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले एक अन्य व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। वह भी हादसे के वक्त कार में ही सवार था।

नशे में धुत थे कार सवार

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार लोग शराब के नशे में थे और उनकी कार में शराब की एक बोतल भी मिली है। कार तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खो बैठी और सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। स्लिप रोड पर चाय पी रहे दो ऑटो चालकों को रौंदते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई। सभी घायलों को खरड़ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन सुरिंदर सिंह, जमील खान और संजीत सिंह को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों को पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *