Saturday , 19 September 2026

ट्रक में जा घुसी में दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार, खौफनाक मंजर देख हरकोई दहल उठा

एमपी डेस्क: मध्यप्रदेश में एक भीषण हादसा हो गया और खुशियां मातम में तब्दील हो गई। दरअसल, प्रदेश के शाजापुर में इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन की स्पीड में चल रही कार एक ट्रक में जा घुसी।  इससे कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक सवार की मौत भी हो गई। हादसे के बाद असपास के इलाके में हड़कंप मच गया और हरकोई ये खौफनाक मंजर देख दहल उठा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदौर जा रहे थे दूल्हा-दुल्हन की कार में सवार लोग

मिली जानकारी के अनुसार दूल्हा-दुल्हन की कार में सवार लोग इंदौर जा रहे थे। हादसे में एक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम नैनावद में रात 1:30 बजे यह हादसा हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भेजे जाने की व्यवस्था की।

कार के उड़ गए परखच्चे

पुलिस के मुताबिक दूल्हा-दुल्हन की कार खड़े ट्रक में घुसने से कार के परखच्चे उड़ गए। इस भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट में दूल्हा-दुल्हन भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इधर कार के ड्राइवर की हालत भी बहुत गंभीर बताई जा रही है। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां डाक्टर्स उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *