Monday , 14 September 2026

देश में कोरोना के नए वैरिएंट ने मचाया हड़कंप, जारी हुआ Alert

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना के नए वैरिएंट ने एकबार फिर टेंशन बढ़ा दी है।  यह नया वैरिएंट ‘B.1.1.529’ दक्षिण अफ्रीका में मिला है। भारतीय अधिकारियों ने सभी राज्यों को नए वैरिएंट के बारे में सतर्क किया है। फिलहाल भारत में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। लेकिन इस नए वैरिएंट के बाद भारत में भी हड़कंप मचना शुरू हो गया है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जरी किया अलर्ट

नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने संबंधित विभागों को सख्त हिदायत दी है कि विदेश से आ रहे लोगों की त्रि-आयामी निगरानी आवश्यक है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय यात्रियों और उनके संपर्क में आए लोगों की की स्क्रीनिंग और परीक्षण कड़ाई से होना चाहिए। पॉजिटिव आए ऐसे मरीजों की RTPCR रिपोर्ट नियमित रूप से जीनोम सिक्वेंसिंग लैब INSACOG को भी भेजने के लिए कहा गया है।

बेहद खतरनाक है ये वैरिएंट

इस कोविड वेरिएंट को B.1.1529 कहा जा रहा है। इस वेरिएंट के बारे में बताया गया है कि इसमें असामान्य रूप से बड़ी संख्या में म्यूटेशन होता है। यह पिछले सभी कोविड वैरिएंट से “स्पष्ट रूप से बहुत अलग” है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *