हरियाणा डेस्क- हरियाणा के कैथल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर युवक ने अपनी ही भाभी की अश्लील फोटो लेकर उसका यौन शोषण किया । ससुराल वालों ने पीड़िता का मुंह बंद रखने के लिए धमकाया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने देवर समेत चार लोगों के खिलाफ यौन शोषण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। केस आगे की कार्रवाई के लिए कैथल पुलिस को भेजा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वायरल करने की धमकी
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि, उसकी शादी कैथल जिले के गांव में विजेंद्र के साथ हुई थी। उसका देवर नरेंद्र उस पर बुरी नजर रखता था। उसने उसके असली फोटो खींचे और इनको वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी वह उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण करता रहा।महिला का आरोप है कि, उसने विरोध किया और अपने पति तथा अन्य ससुरालजनों को पूरी बात बताई। सभी ने उसका साथ देने की बजाय मुंह बंद रखने को कहा। साथ उन्होंने बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। उसने सारी बात मायके आकर अपने परिजनों को बताई।
Read More Stories:
FIR दर्ज कर कैथल पुलिस को भेजी गई
जींद महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर देवर नरेंद्र, पति विजेंद्र, तथा दादा ससुर के खिलाफ यौन शोषण करने, सहयोग करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी गीता ने बताया कि, मामले में जीरो FIR दर्ज कर कैथल पुलिस को भेजी गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
