नेशनल डेस्क- कोरोना वायरस का कहर अभी भी खत्म नहीं हुआ है बल्कि अभी भी इसमें लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इसा बीच कोरोना के खिलाफ जारी जंग में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की 117 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। जबकि, कल शाम तक 71 लाख 92 हजार 154 कोरोना की डोज़ दी गईं है। भारत में लगातार कोरोना के खिलाफ लोग जंग जीत रहे है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 117 करोड़ 63 लाख 73 हजार 499 डोज़ दी जा चुकी है। इसी के साथ केंद्र सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि, अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक अरब 31 करोड पांच लाख एंटी-कोविड वैक्सीन की आपूर्ति की जा चुकी है।
Read More Stories:
9,64,980 सैपल टेस्ट किए गए
स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि, इन में से 21 करोड़ 92 लाख से अधिक टीके अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है। केंद्र सरकार राज्यव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त कोविड टीके प्रदान कर रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 9,64,980 सैपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 63,34,89,239 सैंपल टेस्ट किए जा चुके है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
