Saturday , 12 September 2026

Big Breaking: आज शाम 5 बजे ममता बनर्जी से मिलेंगे अशोक तंवर, भारत मोर्चा का होगा TMC में विलय !

हरियाणा डेस्क: राहुल गांधी के करीबी रह चुके हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। अशोक तंवर ने हरियाणा में अपने कार्यकर्ताओं की मीटिंग साऊथ एवेन्यू स्थित अपने ‘अपना भारत मोर्चा’ के कार्यालय में बुलाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अशोक तवर की पत्नी अवंतिका तंवर ने कहा कि, मीटिंग करीब 2 बजे है। अशोक ने हरियाणा में अपने समर्थकों की मीटिंग बुलाई है और वह खुद भी दिल्ली जा रही हैं। हालांकि अशोक तंवर किस पार्टी में शामिल होंगे। इस संबंध में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।

विधानसभा चुनावों से पहले छोड़ी थी कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए अशोक तंवर का पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ छत्तीस का आंकड़ा था। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में पार्टी में टिकट वितरण को लेकर अशोक तंवर की भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के साथ गहमागहमी हो गई थी। तंवर अपने समर्थकों की टिकट कटने से नाराज थे। फिर अशोक तंवर ने हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे दिया और पार्टी भी छोड़ दी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *