यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डॉक्टर्स की लापरवाही का हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां सात घंटे तक शव बेहद ठंडक में फ्रीजर में रखा रहा, लेकिन पोस्टमार्टम से ठीक पहले शख्स की बॉडी हिलने डुलने लगी। इससे वहीं हड़कंप मच गया। फ्रीजर खोला गया। पता लगा कि शख्स फिर से ‘जिंदा’ हो गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये है पूरा मामला
ये चौंका देने वाला मामला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है। यहां रहने वाले इलेक्ट्रिशियन श्रीकेश कुमार को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद उसे गुरुवार रात जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इसके बाद अगले दिन अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को फ्रीजर में रख दिया।

सात घंटे बाद तक शव फ्रीजर में रखा रहा शव
लगभग सात घंटे बाद तक शव फ्रीजर में रखा रहा। शव के पोस्टमार्टम के लिए सहमति देनी थी, तभी फ्रीजर में रखे गए मृतक शख्स की भाभी मधुबाला ने जो देखा उससे उसके होश उड़ गए। मधुबाला ने देखा कि फ्रीजर में शरीर थोड़ा हिला।

ये कहना है डॉक्टर्स का
तो वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि, आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी ने सुबह 3 बजे मरीज को देखा था तब उसका दिल नहीं धड़क रहा था। उसने कई बार उस व्यक्ति की जांच की थी। उसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया था, लेकिन सुबह पुलिस की टीम और उसके परिवार ने उसे जीवित पाया. जांच के आदेश दे दिए गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
