Monday , 26 October 2026

सिद्धू पर गंभीर हुए आग बबूला, कहा- बेटा-बेटी को भेजो बॉर्डर, तब बोलना..

नेशनल डेस्क: पाकिस्तान गए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। सिद्धू ने पाक के पीएम इमरान खान को अपना बड़ा भाई कहा है। उन्होंने कहा कि, इमरान ने उन्हें बहुत प्यार दिया है। सिद्धू के इस बयान के बाद सियासी गलियारा गरमा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गौतम गंभीर ने सिद्धू को लिया निशाने पर

पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने इसको लेकर तीखा वार कर दिया है। गौतम गंभीर ने लिखा कि अपने बेटा या बेटी को बॉर्डर पर भेजो और तब किसी आतंकी देश के प्रमुख को बड़ा भाई बोल दो। गंभीर ने बोला है कि हिंदुस्तान 70 वर्ष से पाक द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के विरुद्ध लड़ रहा है और सिद्धू की ओर से एक ‘आतंकवादी देश’ के पीएम को अपना बड़ा भाई कहना शर्मनाक है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *