Monday , 27 July 2026

आर्यन खान के जन्मदिन पर जुही चावला ने का ऐलान, करेंगी ये खास काम

 बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड के किंग खान के बड़े बेटे आर्यन खान आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे है। ऐसे में स्टार किड के जन्मदिन पर हर कोई उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जूही चावला ने भी आर्यन को जन्मदिन पर कही ये बात

वहीं शाहरुख की बेहद खास दोस्त और एक्ट्रेस जूही चावला ने भी आर्यन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है, जिसमें आर्यन और सुहाना के अलावा जूही के बच्चे जाह्नवी और अर्जुन भी नजर आ रहे हैं। इस थ्रोबैक तस्वीर के साथ जूही ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है, साथ में उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया है। पोस्ट के साथ जूही ने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे आर्यन! इन सभी वर्षों में हमारी इच्छाएं आपके लिए समान रहेंगी, आप हमेशा सर्वशक्तिमान द्वारा आशीर्वादित, संरक्षित और निर्देशित रहें। मुझे तुमसे प्यार है । तुम्हारे नाम पर 500 पेड़ लगाने का प्लेज लेती हूं। जय, जूही, जाह्नवी, अर्जुन और हम सब’ ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *