नेशनल डेस्क- के एन काटजू मार्ग स्थित बवाना नहर में से एक नवजात बच्ची का शव जाल में अटका पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस शव की पहचान के लिये आसपास के थानों से संपर्क में है। बच्ची मरी हुई पैदा हुई या फिर उसकी हत्या कर नहर में फैंका गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जानकारी के मुताबिक, के एन काटजू मार्ग पुलिस का हैदरपुर वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के अंदर बवाना नहर में एक जाल में एक नवजात बच्ची का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया। बच्ची की नाभि की पर एक नीले रंग की क्लिप लगी हुई थी।
Read More Stories:
बच्ची की पहचान करने की कोशिश की जारी
क्रॉइम टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किये। शव को बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हैदरपुर वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के जाल में पहले भी कई शव पड़े हुए मिले हैं। जिसमें दिल्ली और हरियाणा से शव बहते हुए इस जाल में आकर फंस जाते हैं। जिसमें कई मामले में हत्या के भी शामिल थे। बच्ची के बारे में पता लगाने के लिये आसपास की थाना पुलिस और अस्पताल अधिकारियों से भी संपर्क कर बच्ची की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
