हरियाणा डेस्क: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। तो वहीं किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठकर आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सोनीपत के कुंडली सिंघु बॉर्डर पर बुधवार को प्रदर्शन में शामिल एक किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक किसान का नाम गुरप्रीत सिंह बताया जा रहा है. वह पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है कि, गुरप्रीत सिंह फतेहगढ़ साहिब के अमरोह तहसील के रुड़की गांव का रहने वाला था। हालांकि, अभी यह पता नहीं चला है कि उसकी हत्या हुई या आत्महत्या हुई। कुंडली थाने की पुलिस दोनों एंगल पर जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
