Saturday , 12 September 2026

VIDEO: बच्ची से Diwali का ग्रीटिंग पाकर खुशी से गद-गद हुए CM मनोहरलाल, खुशी से लगा लिया गले

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से आए जनजातीय बच्चों ने मुलाकात की। इतना ही नहीं सीएम ने मुख्यमंत्री आवास पर मिट्टी के दीये जलाकर दीपावली मनाई। सीएम ने बच्चे के उज्जवल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम ने बच्ची को 5100 रुपए का इनाम दिया

तो वहीं रविवार को पंचकूला स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें प्रस्तुति देने आई नन्हीं कलाकार ने मुख्यमंत्री को अपने हाथों से बना ग्रीटिंग कार्ड भेंट किया। बच्ची ने इस ग्रीटिंग कार्ड के जरिए हरियाणा दिवस और दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। बच्ची से इस अनूठी भेंट को पाकर मुख्यमंत्री फूले नहीं समाए और उन्होंने नन्ही कलाकार को गले लगा दिया। सीएम ने बच्ची को 5100 रुपए का इनाम दिया और उसे आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री खट्टर का कहना था कि बिटिया द्वारा दिए गए इस अद्भुत उपहार से मैं गद-गद हो गया हूं।

Read More Srories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *