बॉलीवुड डेस्क: आर्यन खान को गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। जिसके बाद शनिवार, 30 अक्टूबर को वो ऑर्थर रोड जेल से रिहा हुए। वहीं, अब आर्यन अपने घर मन्नत पहुंच चुके हैं। तो वहीं आर्यन के घर मन्नत के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आर्यन को अन्य कैदियों के साथ रिहा किया जाएगा
आज सुबह करीब 5.30 बजे कोर्ट का आदेश प्राप्त करने के लिए ऑर्थर रोड जेल का बेल बॉक्स खोला गया। जेल की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आर्यन खान को रिहा कर दिया गया। आर्यन को लेने के लिए शाहरुख खान ऑर्थर रोड जेल पहुंचे थे। आर्यन खान की रिहाई का समय सुबह 10 बजे तय था। लेकिन आर्यन को दोपहर के समय अन्य कैदियों के साथ आर्थर रोड जेल से रिहा किया गया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
