Tuesday , 3 November 2026

अस्पताल के बाहर मरीज ने तोड़ा दम, शव पर भिनभिनाती रही मक्खियां

मध्य प्रदेश डेस्क- मध्य प्रदेश  के दमोह जिले से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने एक बीमार व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इस मृतक का सोशल मीडिया पर जो वीडिया वायरल हो रहा है वह झकझोर देने वाला है, क्योंकि उस व्यक्ति के शव को एक सांड हिलाते-डुलाते हुए नजर आ रहा है। बताया गया है कि, शोभानगर निवासी 55 वर्षीय बलराम पिछले दिनों अस्पताल में उपचार के लिए आया था, वह कैंसर पीड़ित था और उसे एक महिला भर्ती कराने के बाद चंपत हो गई थी। बलराम की तबियत लगातार बिगड़ती गई और उसकी गर्दन में एक घाव भी था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शव को हिलाता-डुलाता रहा सांड

बताया गया है कि, वह दो दिन पहले सर्जिकल वार्ड से बाहर आकर अस्पताल के मुख्य द्वार के पास आकर लेटा रहा। मरीज वार्ड से बाहर चला गया है, इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शव की हालत यह हो गई कि मक्खियां तक भिनभिनाती रही। उसका शव अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने ही पड़ा रहा। तभी एक व्यक्ति ने देखा कि एक सांड आसपास घूमते हुए शव के करीब तक पहुँच गया और शव को हिला-डुला रहा है। तब उसने सांड को भगाया और इसकी सूचना सिविल सर्जन को दी।

Read More Stories:

अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी का कहना है कि, उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है, पहले सूचना पुलिस को देंगे और अगर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो अंतिम संस्कार विभाग की ओर से कराया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *